नवीन ग्राम पंचायत डाबड़ी की सरपंच ने संभाला पदभार

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। लाडनूं तहसील की नवीन ग्राम पंचायत डाबड़ी की नव निर्वाचित सरपंच गीता देवी पत्नी मोहनराम ने ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचकर विधिवत सरपंच का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। सरपंच गीता देवी ने कहा कि गांव में पेयजल समस्या के समाधान के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। साथ ही ग्रामीणों के सहयोग और सहभागिता से ग्राम पंचायत का नया भवन निर्माण करवाने तथा डाबड़ी को एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा जाएगा। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि मोहनराम राम, ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार अरोड़ा, सगराम सिंह, मंगल सिंह, भरत सिंह, युवराज, लालचंद शर्मा सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

You might also like