एसडीएम ने किया अम्बेडकर छात्रावास एवं मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । उपखण्ड अधिकारी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। भोजन की गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदण्डों के अनुसार भोजन उपलब्ध करवाए जाने की भी जांच की गई। एसडीएम ने छात्रावास अधीक्षक को भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने तथा विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। वहीं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान अम्बेडकर छात्रावास, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शहरिया बास, राजकीय 9 नम्बर विद्यालय सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों का जायजा लिया गया। मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, BLO की उपस्थिति एवं मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

You might also like