नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान को लेकर हुई संगोष्ठी
विजेंद्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चिड़ावा के बिंवाल गेस्ट हाउस में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सहभागिता से नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ को सफल बनाना और जनता को जागरूक करना था। समारोह के दौरान ब्रह्माकुमारी बहन स्नेहा, भाजपा नेता राजेश दहिया, नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, अनिता मोदी, कन्हैयालाल लाठ और चिड़ावा थानाधिकारी लक्ष्मीचंद वर्मा ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने समाज में फैल रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए युवाओं को सही दिशा देने और इस महाअभियान से जुड़ने का आह्वान किया। थानाधिकारी लक्ष्मीचंद वर्मा ने भी कानून और सामाजिक स्तर पर मिलकर नशा खत्म करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और उपस्थित नागरिकों को नशा न करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। इस आयोजन में आशु स्वामी, कवि नगेन्द्र शर्मा, विकास पूनिया और फूलचंद भगेरिया सहित क्षेत्र के कई गणमान्यजन मौजूद रहे।