इंदिरा एकादशी पर गोशाला में गोसेवा, गौवंश को खिलाए केले व गुड़

निसं
बुगाला (नवयत्न)। इंदिरा एकादशी के अवसर पर पंडित गणेश नारायण सुरभि गोशाला में श्रद्धालुओं ने गोसेवा कर आर्थिक सहयोग दिया। श्रद्धालुओं ने गौवंश को अपने हाथों से केले और गुड़ खिलाकर सेवा की। गोशाला के कोषाध्यक्ष महेंद्र बुगालिया ने बताया कि सूरजगढ़ निवासी प्रेमदेवी पत्नी नरसिंह कुमार, चंदादेवी पत्नी रामप्रसाद सर्राफ तथा चेन्नई निवासी निशा पत्नी राकेश कुमार ने गोशाला में आर्थिक सहयोग दिया। वहीं नियमित सहयोगी द्रोपदी देवी पत्नी रामनिवास केडिया ने पूर्व में दिए एक लाख रुपए के सहयोग के बाद अब 11 हजार रुपए की अतिरिक्त राशि भेंट की। इसके साथ ही गोशाला में उनका कुल सहयोग 1 लाख 11 हजार रुपए हो गया। इस अवसर पर भामाशाह शिवनारायण बुगालिया, सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर महावीर प्रसाद, महेंद्र केडिया, गौरीशंकर सैनी, नरेश केडिया सहित अन्य गोसेवक मौजूद रहे।

You might also like