नीट पेपर लीक के विरोध मे एसएफआई ने रैली निकाली, केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा माँगा
निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी में एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक के विरोध में विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने दोबारा होने वाली नीट परीक्षा नई एजेंसी से करवाने की मांग की है। विरोध कर रहे युवाओं ने बताया कि पिछले एक महीने में नीट, सीयूईटी ओर एसएससी जैसी बड़ी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के मामले नजर आए हैं। नीट में 22 लाख विद्यार्थियों के साथ धोखा हुआ एसएससी में कई केंद्रों कंप्यूटर हैक कर नकल करने के आरोप लगे, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। एसएफआई पर्यवेक्षक मुकेश मोहनपुरिया ने कहा कि शिक्षा मंत्री युवाओं के भविष्य के खिलवाड़ कर रहे हैं इसलिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ देना चाहिए। एडवोकेट निरंजन लाल सैनी ने कहा कि पिछले एक महीने में देश की बड़ी परीक्षा एजेंसी एनडीए द्वारा करेगी परीक्षा में किसी ने किसी रूप में भ्रष्टाचार और पारदर्शिता देखी गई जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ उन्होंने बताया कि एसएफआई के देशभक्ति आहान पर हर जिला तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। एसएफआई जिला महासचिव विक्रम यादव ने कहा पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के कारण कई विद्यार्थियों ने अवसाद में आकर जानकारी है इस विरोध प्रदर्शन में एडवोकेट निरंजन लाल सैनी, एसएफआई जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार, पर्यवेक्षक मुकेश मोहनपुरिया, सचिव विक्रम यादव, गोपाल सैनी, रिहान कुरेशी, सीमा सैनी, पायल नायक, दिनेश कुमार, किरण सैनी, जितेंद्र यादव, विजेंद्र ओला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।