शर्मा आरएएस से आईएएस पद पर पदोन्नत, जिले में खुशी की लहर
निलेश मुद्गल
झुंझुनू (नवयत्न)। झुंझुनूं जिले के लिए गौरव का क्षण है। जिले के ग्राम रसूलपुर बड़ाऊ के निवासी, झुंझुनूं के सेठ मोतीलाल कॉलेज में व्याख्याता तथा नवलगढ़ उपखंड अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके कर्मठ, मिलनसार एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी महेंद्र जी शर्मा का आरएएस से आईएएस पद पर प्रमोशन हुआ है। शर्मा ने अपने सेवाकाल में शिक्षा के क्षेत्र में मोतीलाल कॉलेज में व्याख्याता के रूप में तथा प्रशासनिक क्षेत्र में उपखंड अधिकारी नवलगढ़ के रूप में अपनी कार्यकुशलता की अमिट छाप छोड़ी है। उनके आईएएस बनने की खबर से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर झुंझुनूं नागरिक मंच, ब्राह्मण समाज, विप्र कल्याण संस्थान (रजि.) सहित जिले के गणमान्य लोगों उमाशंकर महमिया, राजेंद्र जोशी, गुलजारीलाल शर्मा, रामगोपाल महमिया एडवोकेट, सुशील कुमार जोशी, श्याम सुंदर शर्मा, रमेश चौमाल, गोपी पुरोहित सहित अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी ने ईश्वर से उनके स्वस्थ, सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की है।