स्पोर्ट्स फॉर स्वच्छता थीम के तहत निकाली मैराथन
विनोद प्रजापति
बिसाऊ (नवयत्न)। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत नगर पालिका मंडल बिसाऊ की ओर से शुक्रवार को स्पोर्ट्स फॉर स्वच्छता थीम पर स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे गांधी चौक से शुरू हुई मैराथन नगर पालिका कार्यालय तक पहुंची। इसमें 110 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सलमा, अधिशाषी अधिकारी सीताराम कुमावत एवं भामाशाह जगदीश कसेरा ने मैराथन की टी-शर्ट का विमोचन किया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया गया।
असमान, इमरान और साहिद खान रहे विजेता
मैराथन में प्रथम स्थान पर असमान, द्वितीय स्थान पर इमरान तथा तृतीय स्थान पर साहिद खान रहे। विजेताओं को क्रमश: 2100, 1100 और 500 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्षद मोहम्मद सलीम, यूनुस खान, साबिर अली सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता सौमन्त कुमार, विकास कुमार सैनी और राजेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ बिसाऊ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।