स्कूल में शेखावाटी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व सिद्धांत फान्डन का जन्मदिन समारोह

कृष्ण कुमार गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। आदर्श पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय बलौदा में राजस्थान पुलिस में कार्यरत मुकेश फान्डन के सुपुत्र सिद्धांत फान्डन के 11वें जन्मदिन के अवसर पर शेखावाटी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर केक काटा वहीं बच्चों को मिठाई वितरित कर धूमधाम से सिद्धांत फान्डन का जन्मदिन मनाया गया। सीनियर वर्ग के टॉपर प्रथम शाहिना पुत्री मुकेश, कक्षा 12 विज्ञान, द्वितीय : योगिता (पुत्री विजेंद्र सिंह) व निशांत शर्मा (पुत्र धमेंद्र शर्मा) तृतीय : उम्मेद (पुत्र विनोद कुमार) रहे। वहीं जूनियर वर्ग के टॉपर
प्रथम : रिया (पुत्री सुनिल कुमार), कक्षा 7, द्वितीय : सिद्धांत फान्डन (पुत्र मुकेश), कक्षा 7, तृतीय : मुस्कान (पुत्री विक्रम सिंह) रहे। कार्यक्रम में सिद्धांत के पिता मुकेश फान्डन, माता मुस्कान, दादी सुलोचना, बहन शाहिना, चाचा सुनील कुमार के साथ विद्यालय निदेशक रतनसिंह चौहान, मैनेजिंग डायरेक्टर छोटूराम बरखड़, प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह चौहान, समन्वयक इंजी. योगेश सिंह तथा अध्यापकगण भूपेंद्र सिंह, रामवीर लौहान, राकेश कुमार, देवेश शर्मा, कर्णपाल शर्मा, अनुकुल कुमार, महेश सिंह, संतोष कुमारी, नीलम, प्रीति, ऊषा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

You might also like