निजी स्कूल के खिलाफ धरना जारी

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय पंचायत समिति परिसर में स्थित सीबीईओ कार्यालय के बाहर अभिभावक बाबूलाल मेघवाल का धरना लगातार 11 वे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। बाबूलाल मेघवाल ने बताया कि मोदी पब्लिक स्कूल के मैनेजमेंट द्वारा आर टी ई के अभ्यर्थियों से किताबों के नाम पर अवैध वसूली की गई। जिसके खिलाफ धरना दिया जा रहा है। धरने पर कामरेड जगदीश नाथ, मनोज खटीक, राजेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

You might also like