उपखंड की दो सरकारी स्कूलों में शुरू होंगे अंग्रेजी स्कूल 

नीमकाथाना,(हरीश देवन्दा)23 मई। राज्य सरकार द्वारा राजकीय स्कूलों में प्रारंभ से ही बच्चों को अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाने को लेकर महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जा रहे हैं। विधानसभा नीमकाथाना क्षेत्र में भी स्थानीय विधायक सुरेश मोदी के अथक प्रयासो से राज्य सरकार के इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना के तहत दो राजकीय स्कूलों में इंग्लिश  मीडियम स्कूल  संचालित होंगी।

विधानसभा क्षेत्र की उप तहसील पाटन का ग्राम छाजा की नांगल एवं नगर पालिका क्षेत्र से सटी हुई ढाणी गुमान सिंह के राजकीय विद्यालयों में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाने का प्रस्ताव पारित हुआ है। इससे गरीब बच्चों को भी इग्लिंश बोलने और सीखने का मौका मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा पंचायत समिति नीमकाथाना और पाटन क्षेत्र में इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा के बाद जनता में खुशी की लहर है।

You might also like