गोशाला के पास सड़क के दोनों ओर मिट्टी भराव कार्य शुरू

निसं
जाखल (नवयत्न )। क्षेत्र की प्रमुख सड़क जाखल गोशाला के पास लंबे समय से किनारों पर मिट्टी के अभाव के कारण क्षतिग्रस्त हो रही थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इस समस्या के समाधान के लिए सड़क के दोनों ओर मिट्टी भराव का कार्य शुरू कर दिया गया है।
गोशाला अध्यक्ष प्रताप सिंह मूंड ने बताया कि सड़क किनारों पर गड्ढे और कटाव होने से हादसों की आशंका बनी रहती थी। मिट्टी भराव कार्य शुरू होने से अब सड़क मजबूत होगी और आवागमन भी सुरक्षित हो सकेगा। स्थानीय लोगों ने इस कार्य के शुरू होने पर खुशी जताई और इसमें सहयोग देने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। लंबे समय से इस कार्य की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि कार्य जल्द पूरा होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी और यातायात सुगम बन सकेगा।योजना के पूर्ण हो जाने पर दोनों ओर छायादार पौधे लगाए जाएंगे।

You might also like