सात दिनों तक चलेगा विशेष राजयोग शिविर
निसं
सुजानगढ़ (नवयत्न)। स्थानीय लुहारागाड़ा स्थित ब्रह्मा कुमारीज सेवा केंद्र पर 25 से 31 मार्च तक सबह शाम 7 दिवसीय विशेष राजयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा। बालकिशन पारीक ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उड़ीसा से बीके सुप्रिया बहन आध्यात्मिक संदेश देंगी। बीके सुप्रिया 50 वर्षों से ब्रह्माकुमारीज में समर्पित जीवन व्यतीत कर रहे है। बालकिशन पारीक ने अधिक से अधिक लोगों से इस विशेष राजयोग शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।