गो-सेवा कर संतों का आशीर्वाद लेकर स्टार एकेडमी ने मनाया अपना 12 स्थापना दिवस

संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। जिला मुख्यालय के बाकरा रोड़ स्थित स्टार एकेडमी स्कूल ने अपने 12 वें स्थापना दिवस पर श्रद्धापूर्वक व उत्साहपूर्ण गो-सेवा की। इस अवसर पर सम्पूर्ण विद्यालय परिवार झुंझुनूं स्थित श्री गोपाल गोशाला पहुंँच कर चंचलनाथ टीला पीठाधीश्वर ओमनाथ जी महाराज के सान्निध्य में गो- पूजा के बाद सभी गायों को गुड़, फल , हरा चारा व हरी सब्जियांँ खिलाईं तथा निरंतर गो- सेवा का संकल्प लिया व गो माता की जय-जयकार की।

इस अवसर एकेडमिक डायरेक्टर मोनिका निर्वाण, एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेटर विकास भालोठिया, कैप्टन मूलचंद झाझड़िया, संजय जाँगिड़, हरिश्चंद्र कालोईया, मुकेश कुमार, मुकेश तानेनिया, विजय भालोठिया, अमित, मुनेश कुमार, श्वेता शर्मा, प्रतिभा शर्मा, विक्रम सिंह, शिवकुमार पालीवाल, जितेंद्र स्वामी, दिव्या गुरह, कविता पूनिया, महेंद्र सिंह सिहाग, संजय गरवा, कपिल जाँगिड, महेंद्र सिंह बेनीवाल, प्रीतम रजक, नवीन सैनी, पवन कुमार, सैनीगल, पपीता कुल्हरी, कर्मसिंह, सोहन सिंह, महिमा शर्मा, अरुण कुमार, ज्योति सैनी, दीपिका कुमारी, नेहा अग्रवाल, अनिता कुमारी, सुमन कुमारी देवना, सीमा कंवर, नेहा शर्मा, कृष्ण धाकड़, मोनिका जांगिड़, रिंकू चौधरी,पिंकी जाँगिड़, सविता सैनी, सूरज, प्रहलाद सिंह, रिशु, आदि समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

You might also like