“भये प्रगट कृपाला दीन दयाला, कौशल्या हितकारी”

नोखा के वीर हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना,पुष्प वर्षा ओर महाआरती का हुवा आयोजन

श्रीराम तिवारी
नोखा (नवयत्न)। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन पर्व रामनवमी के पावन अवसर पर लाहोटी चौक स्थित श्री वीर हनुमान मंदिर प्रांगण में रामभक्तों द्वारा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में सामूहिक रूप से विशेष पूजा अर्चना पंडित जगदीश महाराज द्वारा करवाई गई व पुष्प वर्षा की गई व हनुमाम चालीसा के पाठ व रामस्तुति कर महाआरती की गई व सवामणी का भोग श्रीराम दरबार मे लगाया गया
ततपश्चात प्रसाद वितरित किया गया।

इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर,पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ सीताराम पंचारिया,विकासमंच अध्यक्ष ललित झंवर, लाहोटी, किशनलाल लाहोटी, माहेश्वरी सभा अध्यक्ष भंवरलाल बाहेती, अंकित तोषनीवाल, देवकिशन चाण्डक, बजरंग सुथार, जेठाराम कुमावत, प्रमोद पंचारिया, नारायणसिंह राजपुरोहित, रवि रँगा, राजू दिलोईया, भगवानाराम सुथार, हंसराज खारा, मूलाराम उपाध्याय, हरिकिशन डागा, जेठमल लाहोटी, देव राठी, पवन राठी, दीपक, पालीवाल, राधेश्याम जोशी, नन्दू लाहोटी , अजय महाराज सहित रामभक्त व मातृशक्ति उपस्थित रही।

You might also like