भैरुजी जोहड़ी में विद्यार्थियों ने किया श्रमदान,

श्रवण सारस्वत 

रींगस (नवयत्न)। वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत मंगलवार को भैरुजी की पवित्र जोहड़ी में गैलेक्सी इंस्टीट्यूट के करीब 200 विद्यार्थियों ने श्रमदान कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने जोहड़ी परिसर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया। गैलेक्सी इंस्टीट्यूट के निदेशक सुनील कुमावत के नेतृत्व में पहुंचे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। कार्यक्रम का निर्देशन आशु वालिया ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में पहुंचे उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार एवं तहसीलदार महेश ओला ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से जल संरक्षण जैसे अभियान को नई दिशा मिलती है। गौरतलब है कि 27 मई को भैरुजी की पवित्र जोहड़ी में सीकर जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत सरोवर पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन करेंगे। इस दौरान विधायक सुभाष मील भी मौजूद रहेंगे और पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान भैरुजी मंदिर कमेटी कोषाध्यक्ष फूलचंद गुर्जर, कनिष्ठ अभियंता लोकेश निठारवाल, स्टोर प्रभारी बाबूलाल साखुनिया, सोहनलाल बाजिया, जयप्रकाश मीणा, कैलाश योगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You might also like