नगर परिषद में जनगणना कार्य की समीक्षा

संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। नगर परिषद झुंझुनू में जनगणना 2027 के कार्यों की समीक्षा के लिए चार्ज अधिकारी की अध्यक्षता में सभी सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रत्येक सुपरवाइजर के कार्यों का अवलोकन किया गया तथा कार्य की धीमी प्रगति पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान सुपरवाइजरों ने फील्ड में आ रही समस्याओं से अवगत कराया, जिनका समाधान फील्ड ट्रेनरों द्वारा मौके पर ही किया गया।
चार्ज अधिकारी देवीलाल बोचल्या ने सभी सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। वहीं अतिरिक्त चार्ज अधिकारी नेहा चौधरी ने स्पष्ट किया कि जिस व्यक्ति का जहां निवास है, उसकी गणना वहीं की जाएगी।
जिला परियोजना अधिकारी अरुण जाखड़ ने प्रत्येक सुपरवाइजर से कार्य प्रगति रिपोर्ट प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में नगर परिषद झुंझुनू क्षेत्र के सभी फील्ड ट्रेनर और सुपरवाइज़र उपस्थित रहे।
You might also like