एबीवीपी के प्रवेश सहायता शिविरों से विद्यार्थियों को मिली राहत
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, चूरू द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों की सुविधा एवं मार्गदर्शन हेतु जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में प्रवेश सहायता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई गई तथा प्रवेश के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान में सहयोग प्रदान किया गया।
परिषद कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन, विषय चयन एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं की जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन किया। साथ ही जिन विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में तकनीकी अथवा अन्य प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया।
इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव विद्यार्थियों के हितों के लिए कार्य करती रही है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवागंतुक विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रवेश सहायता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। परिषद का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुँचकर उसे उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करना है।
शिविरों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता कर प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा परिषद के इस प्रयास की सराहना की। परिषद हमेशा विद्यार्थियों के हितों एवं शैक्षणिक विकास हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करती है ।