सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने निकाली रैली
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवययन) । निकटवर्ती ग्राम पंचायत गोपालपुरा में श्री बेगराज राठी उ मा विद्यालय के नेतृत्व में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को साफा एवं माला के साथ सम्मानित किया गया। बेगराज राठी स्कूल के साथ ही महात्मा गांधी रा वि एवं राजकुमार लाहोटी बालिका विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ भव्य रैली निकाली गई। प्रशासक सविता राठी ने कहा कि शिक्षा वो प्रकाश है जिसकी रोशनी में पीढ़ियां अपनी राह चुनती हैं प्रिंसिपल केसरी सिंह, प्रिंसिपल भागीरथ गर्ग, व्याख्याता अजय, सत्यनारायण के सान्निध्य में लगभग 600 बच्चों ने नाचते गाते रैली में भाग लिया। विशाखा भार्गव, नीतू आचार्य, लिछमा, खुशी, रुचिका, रोशनी, कांता, निशा, अनुसुइया, अंकिता, रामचंद्र, मोनिका, आरुषि, भगवती, श्रावणी, दीपिका आदि प्रतिभाशाली बच्चों का ग्रामीणों ने स्वागत किया, जिनको राठी ने सात मोहल्ले की स्वच्छता निरीक्षण हेतु जज बनाया, ताकि रैली में चलते हुए गांव के सात मोहल्लों को रैंकिंग दी जा सके।