शिविर में उपखंड अधिकारी ने की जन सुनवाई
सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न) । आज आयोजित राजस्व शिविर में उपखंड अधिकारी, झुंझुनू रामकरण सिंह ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया।
शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी ने विभिन्न विवादित एवं प्रचलित रास्तों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा वर्षों से प्रचलित एवं डोटेड (Dotted) रास्तों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए राजस्व टीम को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक काश्तकार को आवागमन हेतु सुगम एवं वैध रास्ता उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता है।
उपखंड अधिकारी ने शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर तहसीलदार मुकेश कुमार, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेश बजाड़, भू-अभिलेख निरीक्षक विश्वास, पटवारी सरिता सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।