सुनीता पटवारी बनी महिला वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष

सपना शर्मा
सीकर (नवयत्न)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला जिला इकाई सीकर में संगठन विस्तार एवं कार्यकारिणी के सुदृढ़ीकरण का क्रम जारी है। सीकर महिला जिलाध्यक्ष मेघा अग्रवाल (पटवारी) के नेतृत्व में महिला संगठन को मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सुनीता पटवारी को महिला वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व की सहमति एवं मार्गदर्शन में की गई है। महिला जिलाध्यक्ष मेघा अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सक्रिय एवं योग्य महिलाओं को संगठन में दायित्व सौंपने का क्रम आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी से महिला संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के कार्यों को नई गति मिलेगी। सुनीता पटवारी को जिला चेयरपर्सन किरण खेतान, जिला महामंत्री मधु सिहोटिया, जिला कोषाध्यक्ष सोनू पोद्दार, जिला उपाध्यक्ष किरण चिरानिया, स्नेहा खेतान, जिला चेयरमैन अमित चिरानिया, जिलाध्यक्ष अनिल तोदी, जिला उपाध्यक्ष सज्जन अग्रवाल, जिला महामंत्री मणि शंकर खेतान, रोहन अग्रवाल, कमल पटवारी, हेमंत अग्रवाल, नवरंग लाल अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्यजनों एवं महिला पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

You might also like