सुप्रिया का 98.40 प्रतिषत अंक प्राप्त करने पर किया सम्मान
जय जांगिड़
झुन्झुनं (नवयत्न ) । स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा घोषित माध्यमिक परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। स्कूल टॉपर सुप्रिया पुत्री दलीप ने 98.40 प्रतिशत अंक व प्रियांशी शर्मा 94.40, दिव्यम 94.20, अर्णव 94, अनिशा भास्कर 93.40, गरिमा 90.80, यश 90.20 को 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर विद्यालय प्रांगण में साफा पहनाकर, तिलकार्चन व माल्यार्पण कर अभिभावकगण के साथ मिठाई खिलाकर भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था निदेशक इंजी. प्यारेलाल ढूकिया, संरक्षिका विनोद ढूकिया, सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इंजी. ढूकिया ने प्रतिभाशाली अभिभावकगण का अभिनंदन कर स्वागत करते हुए अभार व्यक्त किया और अपने उद्बोधन में कहा कि बड़ी सफलता के लिए बड़े पिता का होना जरूरी नही, बड़ा लक्ष्य होना जरूरी है। उन्होने विद्यार्थियों को जीवन में सही मार्गदर्शन की दिशा में चलने का आह्वान किया और बताया कि संस्था का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। मेधावी सुप्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय विधालय प्रबंधन, शिक्षकगण, माता – पिता को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि मेरे शिक्षकगण की कठोर मेहनत व मार्गदर्शन का प्रमाण है। छात्रा भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है। सहायक अभियंता ज्योति ढूकिया, प्रधानाचार्य निधि सिहाग व शुभकरण खीचड़ ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह में विद्यालय प्रांगण में विजयोत्सव मनाते हुए डीजे बजाकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। कार्यक्रम में राकेश झाझडि़या, सुधीर शर्मा, मंगलाराम जांगिड़, पवन कुमार, मनीष सैनी, महावीर शर्मा, सुनील मील व अभिभावक सरोज देवी, गीता देवी, मोहन लाल, आकाश कुमार, राजेश कुमार, मंजू चौधरी, श्रीमती सुशिला देवी व स्टाफ सदस्य मौजूद रहें।