ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण, एक को नोटिस

सुरेन्द्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न)। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, ब्लॉक-झुंझुनूं द्वारा ई-गवर्नेंस सेवाओं में सुधार एवं अधिक वसूली की जांच के लिए अगस्त 2026 में उपखण्ड क्षेत्र के ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण किया गया। विभाग की अलग-अलग टीमों ने कुल 30 कियोस्कों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर एक ई-मित्र कियोस्क धारक को सुधार हेतु नोटिस जारी किया गया। विभाग के प्रोग्रामर विनोद कुमार सैनी ने बताया कि ई-मित्र कियोस्कों पर निर्धारित शुल्क एवं विभागीय नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You might also like