स्वर्णकार हुए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अवार्ड से सम्मानित

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अवार्ड 2026 अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब चूरू जिला ग्रामीण शाखा द्वारा सुजानगढ़ के श्याम सुंदर स्वर्णकार को दिया गया। जिलाध्यक्ष शशि कला, राम अवतार मंत्री द्वारा स्वर्गीय मृणाल राठी स्मृति राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा रत्न अवार्ड 2026 व जन जागृति भूषण अवार्ड दिया गया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता, घायलों के त्वरित सहायता एवं सुरक्षित यात्रा संस्कृति के निर्माण में निस्वार्थ अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक योगदान सर्व समाज के लिए करने पर श्याम स्वर्णकार को यह पुरस्कार दिया गया है।

You might also like