ग्रीष्म कालीन अवकाश कटौती के विरोध मे रैली एवं ज्ञापन
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) उपशाखा सुजानगढ़ द्वारा गुरूवार को उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, जिला कलेक्टर चूरू के नाम शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा नारों रैली के माध्यम से आक्रोश व्यक्त करते हुए रैली निकालकर ज्ञापन दिया गया। महासंघ ने प्रदेश के समस्त शिक्षकों की व्यथा को प्रकट करते हुए एवं शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और माँगों को लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप कर शिक्षा व शिक्षकों से जुड़ी मांगों का समाधान करने की मांग की गई। ज्ञापन में ग्रीष्मावकाश पूर्ववत 17 मई से 30 जून तक किए जाने, संस्थाप्रधान द्वारा घोषित साधिकार अवकाश में की एक दिन की कटौती वापिस ली जाए, तृतीय श्रेणी शिक्षकों की लम्बे समय से लम्बित पदौन्नति प्रक्रिया की समस्त विसंगतियों का समाधान करते हुए अविलम्ब पूर्ण किए जाने, शारीरिक शिक्षकों का स्थाईकरण की प्रक्रिया को तुरन्त पूर्ण किए जाने, शिक्षा विभाग में तृतीय श्रेणी अध्यापकों (7वर्षो से लम्बित) सहित समस्त संवर्गो के स्थानान्तरण यथाशीघ्र किये जाने, आरजीएचएस राजस्थान स्वास्थ्य योजना के अन्तर्गत अस्पतालों में कैशलेस इलाज की बाधाओं को दूर कर दवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने, राज्य के सभी विद्यालयों में रिक्त पदों को तत्काल भरे जाने, शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शिक्षकों को समस्त गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त किया जाकर केवल शिक्षण कार्य करवाये जाने की मांगे की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश विभाग संगठन मंत्री रामेश्वर लाल खीचड, उपशाखा अध्यक्ष कमल जाखड़, मंत्री मनोज शर्मा, प्रधानाचार्य, रामावतार शर्मा, आशा राठौड़, पप्पूराम मीणा, धर्मसिंह मीणा, कमलेश कुमार सिंघल, भागीरथ गर्ग, मोनिका झूरिया, माया चौधरी, कमलेश चौधरी, मोहिनी, सुमन वर्मा सावित्री गुर्जर, बलदेव सिंह, हरिप्रसाद टेलर, शिवभगवान रोहिला, अशोक कुमार, अभीषक चौधरी, गोवर्धन लाल जान्दू, हरिकेश वर्मा, नरेश कुमार रेगर, रंजन अत्रि, सुखाराम डुकिया, भागीरथ गोदारा, गौतम सिंह तंवर, मोतीलाल, मुबारिक खाँ, नानूराम मेघवाल नरेश कुमार, बसन्त चौधरी, पुरूषोतम कुमार, अनिल कुमार लाम्बा, अजय सैनिक, रामलाल कासौटिया, अब्दुल सत्तार पड़िहार, धनराज सिंगोदिया, जीवणदान, पुखराज शर्मा, जितेश चौधरी, प्रकाश वर्मा, लक्ष्मीनारायण, रमेश कुमार हंसराज, मोहन जाखड़, झुमरराम, मेहताब सिंह, कमलेश मीणा, इरफान काजी, इमरान भाटी, राजकुमार शर्मा, अशोक रांकावत, मुकेश कुमार, सन्तोष कुमार स्वामी, हरजीराम, नरेन्द्र कुमार, जयप्रकाश शर्मा, रामनिवास बाकोलिया सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।