संस्कृत विद्यालय के 246 विद्यार्थियों को टीशर्ट वितरित
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । ग्राम मूंडरू स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में प्रधानाचार्य बनवारी लाल मीणा की अध्यक्षता में विद्यार्थियों को टीशर्ट वितरित की गई। शिक्षक रणवीर सिंह शेखावत ने बताया कि विद्यालय की पूर्व छात्रा माया सैनी तथा उसके पति सुखराम सैनी नया गांव फुलेरा ने 246 विद्यार्थियों को टीशर्ट वितरित की। 246 विद्यार्थियों को टीशर्ट मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक लक्ष्मीनारायण सैनी, गंगाराम सैनी, विकास सैनी, राजकुमार सैनी, नागरमल गुप्ता, नंदसिंह शेखावत, वैभव शर्मा, रतन लाल शर्मा, बद्री प्रसाद सैनी, विक्रम सैनी, दिनेश सार्दुल, हेमराज सैनी, रामसिंह शेखावत, गीगाराम सैनी सहित ग्रामीणों व विद्यालय स्टाफ ने भामाशाह सुखराम सैनी व पूर्व छात्रा माया सैनी का सम्मान किया।