प्रगणकों की समस्याओं के समाधान हेतु शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा शेखावत के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के माध्यम के माध्यम से जिला कलेक्टर के नाम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है जिन प्रगणको को एक से अधिक HLB(हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) आंवटित किये गए हैं , उन्हें अतिरिक्त समय और अतिरिक्त पारिश्रमिक दिया जाए तथा प्रगणक/पर्यवेक्षको के नियुक्ति पत्र/ निर्देशन में पदानुक्रम संबन्धी विसंगतियों को दूर किया जाए। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में उपशाखा मंत्री इंद्राज स्वामी, कार्यवाहक अध्यक्ष मंगल सिंह महला, मदन सहारण, महेंद्र आचार्य, जिला सभाध्यक्ष, हवासिंह मोगा, विजय सिंह जाखड़, ओमप्रकाश कस्वां, अविनाश गोदारा, विनोद कस्वां आदि उपस्थित रहे।