गैर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । राज्य सरकार की गैर सरकारी स्कूलों के प्रति दमनकारी नीतियों प्रताड़ना और आरटीई भुगतान से जुड़ी गंभीर समस्याओं की विरोध में जिला अध्यक्ष भुनेश्वर शर्मा के नेतृत्व में तहसील के तमाम निजी शिक्षण संस्थान के संचालकों ने एक दिन विद्यालय बंद रखकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक के नाम ब्लॉक शिक्षा अधिकारी व मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में 11 सूत्री मांगों का उल्लेख किया गया। गैर सरकारी विद्यालय का सामाजिक और शैक्षिक योगदान उल्लेखनीय होने के बावजूद विभाग और सरकार द्वारा लगातार भेदभाव पूर्ण नीतियां अपनाई जा रही है इसके लिए संचालकों में गहरा रोष है, तथा सरकार द्वारा प्री प्राइमरी कक्षाओं के छात्रों का पुनर्भरण समय पर किया जाना, यूनिट कॉस्ट प्रतिवर्ष 10% बढ़ाया जाना, छात्रों को पाठ्य पुस्तक राज्य सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध किया जाना, शिक्षा संबलन निरीक्षण व्यवस्था समाप्त किया जाए, बिना नोडयूज टीसी जारी करने की अनिवार्यता खत्म की जाए, दोहरी नामांकन व बार-बार जांच के नाम पर होने वाली प्रशासनिक कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग तथा मुख्य रूप से आरटीर्ई का भुगतान टाइम फ्रेम के अनुसार किया जाए ऐसी विभिन्न प्रकार की मांग विद्यालय संचालकों द्वारा रखी गई । ज्ञापन देने वालों में भवानी सिंह गोलसर, नृसिंह गौड़, रतन सिंह शेखावत, सुरेन्द्र सिंह, भँवर लाल, विक्रम सिंह सहित सैकड़ों स्कूल संचालक मौजूद रहे।

You might also like