ग्रामीण सेवा शिविर ग्राम पंचायत परसनेऊ व आलसर में विभागीय योजनाओं की जानकारी दी

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । ग्रामीण सेवा शिविर ग्राम पंचायत परसनेऊ व आलसर में महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक सुशीला सांगवान व कंचन शर्मा द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए योजना में सामुदायिक कार्यक्रम के अंतर्गत गोमती देवी एवं सायरा की गोद भराई करवा कर उनके स्वास्थ्य, पोषण एवं सुरक्षित प्रसव की कामना की।
दो बच्चों आरव और अमृता का अन्नप्राशन करवाया गया जिसमें बच्चों को प्रथम बार अन्न दिया गया और माता को उनके ऊपरी आहार शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे बच्चों का विकास एवं वृद्धि सही तरीके से हो सके। इसी क्रम में ग्राम पंचायत आलसर में 14 महिलाओं के प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के प्रथम बार गर्भवती होने पर फॉर्म भरे गए वहीं तीन फॉर्म दूसरी बार बालिका जन्म के फार्म भरे गए जिससे उनके खाते में क्रमशः 5000 में 6000 की राशि सीधे उनके खाते में आ सकेगी। इसी क्रम में महिला अधिकारिता विभाग की तरफ से सुमन को बेटी होने पर लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत गिफ्ट दुशाला में बधाई संदेश देकर प्रोत्साहित किया। शिविर में संजय पारीक प्रभारी, हिम्मत सिंह ग्राम सेवक, रईस सिंह एलडीसी, भगवाना राम एलडीसी और सरपंच भानी राम मेघवाल सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोजना सुशीला, सरला ,केला, लिछमा सुमन कंवर, सरोज सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

You might also like