वार्ड 23 में स्थित रत्तुपीर दरगाह में धूमधाम से मनाया गया 11वां सालाना उर्स
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । कस्बे के वार्ड 23 में सांसी धर्मशाला के पास स्थित रत्तुपीर दरगाह में गुरुवार को रत्तुपीर का 11वां सालाना उर्स (मेला) धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दूर-दराज से आए रत्तुपीर के भक्तों व सांसी समाज के लोगों ने रत्तुपीर की दरगाह पर चादर चढ़ाई व पूजा-पाठ कर देश व समाज मे सुख-शांति की मन्नत मांगी। इस अवसर पर दरगाह के भगत जगदीश अदल्याण, प्रकाश सांसी, सुभाष सांसी, बीरबल, कितार, नानक, विनोद टीटाण, विक्रम टीटाण, जोनी टिटान, पप्पू राम, आकाश दादल्याण, सचिन, सजंय विनोद, अर्जुन, रोहित, अजय, रानी विष्णु आदि अनेक लोग मौजूद थे। दरगाह के भगत जगदीश अदल्याण ने बताया कि रत्तुपीर की सांसी समाज में बहुत मान्यता है। रत्तुपीर की याद में दरगाह में प्रतिवर्ष उर्स मनाया जाता है। ये राजगढ़ तहसील के गांव मुंदीताल के रहने वाले थे जिन्होने लगभग 80 वर्ष पूर्व कानपुर उत्तरप्रदेश में जल समाधी ली थी।