श्रद्धांजलि सभा आयोजन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय, विधायक आवास पर देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ स्व. श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके देशहित में दिए गए योगदान को स्मरण किया।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी के दूरदर्शी दृष्टिकोण ने 21वीं सदी के भारत की मजबूत नींव रखी। युवाओं को सशक्त, स्वतंत्र एवं आत्मनिर्भर बनाने की उनकी नीतियों और ऐतिहासिक निर्णयों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त, सुदृढ़ और सम्मानित राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। कांग्रेस संगठन सदैव उनके आदर्शों पर चलकर देश सेवा के कार्य करता रहेगा। इस दौरान रामवीर सिंह राईका, मुख्तयार खान, भागीरथ खीचड़, कयूम गौरी, जगदीश सोनी, देवकी माहीच, ज्याना राम, जगदीश खटीक भिषम इंदौरिया एवं अब्बास गौरी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like