बैंक ने रक्षक योजना के अंतर्गत पेंशनर्स की पत्नी को सौंपा 50 लाख का चैक
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न ) । पंजाब नेशनल बैंक तारानगर में रक्षक योजना के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक के AGM सुधीर कुमार साहू द्वारा सुल्तान सिंह की धर्मपत्नी इंदिरा देवी को 50 लाख का चैक सौंपा। सुल्तान सिंह सेवानिवृत्ति फौजी और पल्लू बैंक में गार्ड थे जिनकी मृत्यु 2 नवंबर 2025 को सड़क दुर्घटना में हो गई थी जिनका पेंशनर्स खाता रक्षक योजना अंतर्गत पीएनबी तारानगर में था। AGM साहु ने बताया कि हमें बैंक की इन बीमा योजनाओं का अधिक लाभ लेना चाहिए ताकि परिवार को मुश्किल घड़ी में संबल मिल सके अनहोनी किसी के साथ भी हो सकती है। तारानगर शाखा प्रबंधक त्रिलोकचंद सैनी ने बताया कि बैंक की जनकल्याणकारी योजनाएं जो कि महिलाओं किसानों, विद्यार्थियों, नौकरी करने वालों और देश की रक्षा करने वालों सहित समाज के सभी वर्गों लिए चलती है जिनका हम लाभ ले सकते हैं। वित्तीय साक्षरता केंद्र के मैनेजर दलजीत सिंह ने कहा की अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना , सुकन्या समृद्धि योजना में नामांकन करने का आहवान किया। इस अवसर पर अनिल कुमार शर्मा, शुभम खांडल, महेंद्र कुमार, मनोज कुमार, मैनपाल पिलानिया, सुमेर गोदारा, हर्ष टॉक, कोमलआशिया, ममता, राखी, बिडानिया विजय सिंह, दीनदयाल, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।