जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई

अबूबकर बल्खी
तारानगर (नवयत्न) । भाजपा की ओर से जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आशापूर्णा हनुमान मंदिर साहवा रोड में शहर मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट अनूप खंडेलवाल की अध्यक्षता में मुखर्जी की जन्म जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन जसवंत स्वामी, अनूप खंडेलवाल, लिलाधर बागोरिया, भंवरलाल पूनिया, दोलतपुरी गोस्वामी, वीरबहादुर सिंह, विजय प्रकाश सोनी, सूर्यप्रकाश ढाका, मनोज जोशी, नन्दू पटीर, अशोक जांगिड़, देवकरण कल्ला, मोहम्मद समीर खान, राकेश टाक, बाबूलाल पटीर, शिवकुमार शर्मा, पवन शर्मा, भगवती प्रसाद शर्मा, गुमान सैनी, सेठी पेटर, पंकज मिश्रा, सुभाष सहारण, हवासिंह राहड, राकेश पटीर, भागीरथ पटीर, दरिया सिंह पटीर आदि भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like