विप्रजनों ने किया भगवान परशुराम का अभिषेक व पूजन

अमित प्रजापत
सुजानगढ (नवयत्न) । स्थानीय दुलिया बास स्थित परशुराम भवन में श्रीपरशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष पर भगवान श्री परशुराम का पूजन अभिषेक और महाआरती श्री खांडल विप्र समिति सुजानगढ़ के तत्वावधान में आयोजित हुई। समिति के मंत्री विनय माटोलिया ने बताया कि पंडित जगदीशप्रसाद काछवाल, पंडित पवनकुमार चोटिया के आचार्यत्व में समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप माटोलिया ने सपत्नीक परशुराम जी का पूजन-अभिषेक किया। समाज के पदाधिकारियों और विप्र जनों ने भगवान की एक स्वर में महाआरती की। कार्यक्रम में हरिप्रसाद चोटिया, विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश सुंदरिया, संरक्षक प्रहलादनारायण माटोलिया, डा.राजेंद्र प्रसाद जोशी, मदनलाल माटोलिया, परमेश्वरलाल चोटिया, मनोज नवहाल, लक्ष्मीनिवास काछवाल, रामनिवास माटोलिया, सीताराम बोचीवाल, युवा मंडल अध्यक्ष आशीष चोटिया, राकेश काछवाल, नवरतन बोचीवाल, कमल शर्मा, पवन झिकनाड़िया, सुमित शर्मा, दीनदयाल, रमेश सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
इसी प्रकार स्टेशन रोड़ स्थित खांडल भवन में भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के अभिषेक के साथ हुआ। विग्रह को विधि-विधान से स्नान करवाकर नए अंग वस्त्र धारण करवाए गए। इसके पश्चात मांगीलाल काछवाल व शंकरलाल लाटा के सान्निध्य में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर वैद्य भंवरलाल काछवाल, मधुसूदन माटोलिया, शंकर लाल राकेश रिणवा, विक्की काछवाल, मनोज, अशोक माटोलिया, मुरारी, भागीरथ जोशी, पीयूष झिकनाडियां, आदित्य नवहाल, चाँद रतन नवहाल, सुरेंद्र, श्री राम गोलवा, श्वेता शर्मा, दमयंती शर्मा, कमला देवी शर्मा, गायत्री शर्मा, मानस शर्मा, गीता देवी एवं सावित्री देवी आदि मौजूद रहे। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

You might also like