पारस देवी प्रोडक्शन बनाएगा एक और देशभक्ति फ़िल्म CODE 22
संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न) । फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए पारस देवी प्रोडक्शन के बैनर तले एक और देशभक्ति फिल्म “CODE 22” का निर्माण किया जाएगा। फिल्म के निर्माता संदीप कुमार जैन होंगे, सह निर्मात्री ममता जैन होगी जिन्होंने इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि CODE 22 एक देशभक्ति पर आधारित फिल्म होगी, जिसमें राष्ट्रप्रेम, सुरक्षा और समर्पण की भावना को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। फिल्म की कहानी युवाओं को प्रेरित करने वाली होगी और इसमें आधुनिक समय के महत्वपूर्ण मुद्दों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग शेखावाटी के लोहार्गल, शाकम्भरी,झुंझुनूं, बुगाला, नवलगढ़ सहित प्रदेश भर के नयनाभिराम स्थलों पर जल्द ही शुरू की जाएगी।इसके लिए कलाकारों व तकनीकी टीम की चयन प्रक्रिया जारी है। फिल्म को उच्च गुणवत्ता के साथ तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि यह दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ सके। मुख्य भूमिका में मॉडल व अभिनेत्री इशिका जैन हैं।अन्य कलाकारों का चयन भी जल्द ही किया जाएगा। फ़िल्म के गीत मुंबई स्टूडियो में रिकॉर्ड कर लिए गए हैं।स्थानीय स्तर पर बन रही इस फिल्म को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म से जुड़े अन्य कलाकारों और लोकेशन की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। शेखावाटी के कई कलाकारों को ऑडिशन के थ्रू इस फिल्म में काम करने का मौका दिया जाएगा और शेखावाटी के दो-तीन बड़े शहरों में इस फिल्म के ऑडिशन होंगे ज्ञातव्य है प्रोडक्शन की ताजा तरीन फिल्म जो की युवाओं को नशे से दूर रहने की सीख देती है फिल्म *पॉइंट जीरो* भी जल्द ही शेखावाटी केसिनेमा घरों में दिखाई जाएगी यह फिल्म का प्रीमियम राज मंदिर में होने के साथ-साथ ब्यावर और अजमेर विजयनगर भीलवाड़ा में धूम मचा रही है।