अणुव्रत समिति की साधारण सभा हुई सम्पन्

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । अणुव्रत समिति की साधारण सभा का आयोजन ऋषभद्वार पहली पट्टी लाडनूं में समिति अध्यक्ष शांतिलाल बैद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी कीर्तिलता के मंगल पाठ एवं अणुव्रत गीत के साथ हुआ। समिति अध्यक्ष शांतिलाल बैद ने कहा कि अणुव्रत आंदोलन के नैतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। समिति की मंत्री राज कोचर ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।कोषाध्यक्ष विनोद बोकड़िया ने समिति का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इस अवसर पर अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र एवं पुरस्कारों का वितरण किया गया। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन करते हुए अणुव्रत के सिद्धांतों एवं जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का सफल संयोजन प्रचार-प्रसार मंत्री सपना जैन भंसाली ने किया। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र भाटी ने अणुव्रत आंदोलन को रेखांकित करते हुए सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

You might also like