आमजन को गांव में ही मिले सरकार की योजनाओं का लाभ
निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी उपखंड के ग्राम भिंटेरा में शनिवार को ग्राम रथ अभियान यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता तहसीलदार सुनील कुमार मील ने की। इस दौरान अभियान के तहत विधायक धर्मपाल गुर्जर ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन के विकास और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा गांव-ढाणी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, विद्युत, कृषि, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। विधायक ने ग्रामीणों को डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को गांव में ही सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने से काफी राहत मिलेगी। राज्य सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई जा रही है प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में पेयजल की समस्याओं और आवश्यकताओं को विधायक के समक्ष रखा, जिस पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। अभियान के दौरान सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और ग्रामीणों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर भाजपा मेहाड़ा मंडल अध्यक्ष प्रभू गुर्जर राजोता, जसरापुर मंडल महामंत्री राकेश शर्मा, महिपाल सिंह, जोगेंद्र, सज्जन कुमार, महेश कुमार, मोहर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।