गाइड विभाग को मिले चार नए सहायक लीडर ट्रेनर

जयशंकर जांगिड़
झुंझुनू (नवयत्न)। भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी, मध्य प्रदेश पर आयोजित सात दिवसीय सहायक लीडर ट्रेनर कोर्स में गाइड विभाग से झुंझुनू जिले की चार महिला अध्यापिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर स्काउट गाइड की विशेष योग्यता अर्जित की। सीओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि हाल ही में राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी, मध्य प्रदेश पर आयोजित सहायक लीटर ट्रेनर कोर्स में झुंझुनू जिले से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नवलगढ़ की सुनीता बेनीवाल, पीएमश्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय हीरवा से पूनम, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भुकाना से विजेता नेहरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पालोता से कुमारी अनीता ने महिला अध्यापिकाओं, रेंजर्स, गाइड्स को प्रशिक्षित करने हेतु सात दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर विशेष योग्यता अर्जित की। सीओ कालावत ने बताया कि इन चारों के विशेष प्रशिक्षित होने से जिले की स्काउट गाइड गतिविधियों में उत्तरोत्तर गुणात्मक सुधार होगा और झुंझुनू जिले की छात्राएं, महिला शिक्षिकाओं को स्काउट गाइड स्किल में दक्ष करने हेतु और अधिक सहूलियत मिलेगी। इस विशेष कोर्स करने पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, जिला प्रधान गंगाधर सिंह सुंडा, सीओ गाइड प्रियंका कुमारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त चिरंजीलाल शर्मा सहित अनेक कमिश्नर्स एवं सचिवों एवं संबंधित के संस्था प्रधानों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

You might also like