गौभक्तों ने गौशाला में दिया सहयोग, समिति ने जताया आभार

निसं
बुगाला (नवयत्न)। ग्राम की गौशाला में गोभक्त बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं। कैप्टन महेश बुगालिया ने बताया कि धारासिंह पुत्र श्योराम बुगालिया ने गौसेवा हेतु एक लाख रुपए की सहयोग राशि भेंट की। साथ ही बरजी देवी पत्नी शुभकरण सिंह बुगालिया ने 71 हजार तथा संतोष देवी पत्नी चुन्नीलाल बुगालिया ने 31 हजार रुपए गौशाला को सौंपकर गौवंश के संरक्षण और सेवा कार्यों में अपना योगदान दिया है। इस अवसर पर गौशाला पदाधिकारियों ने गोभक्तों का अभिनंदन करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही गोशाला में निराश्रित एवं असहाय गौवंश की सेवा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने अन्य लोगों से भी गौसेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। महेंद्र केडिया ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामथ्र्य के अनुसार गौवंश के संरक्षण में योगदान देना चाहिए। गोशाला समिति ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान गोशाला समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
फोटैा-7

You might also like