राउमावि में अभिरुचि शिविर 13 दिन भी जारी रहा

महेंद्र खडोलीया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । पीएम श्री राउमावि श्रीमाधोपुर में चल रहे ग्रीष्मावकाशकालीन 15 दिवसीय अभिरुचि शिविर में प्रधानाचार्या डॉ मधु चौधरी के सान्निध्य में शिविर के 13 वें दिन खेलकूद शिक्षिका अंजना द्वारा बच्चों को फुटबॉल एवं सूर्य नमस्कार सिखाया गया। शिविर में सृजनात्मक गतिविधि के अंतर्गत बच्चों को तबला ,गिटार, हारमोनियम, ढोलक आदि वाद्य यंत्रों के साथ गायन एवं वादन द्वारा संगीत कला का अभ्यास कराया गया । शिविर में गिटार वादक समीर खान ने बच्चों को गिटार बजाने की बारीकियों से अवगत करवाया, बौद्धिक गतिविधियों में अंताक्षरी एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता करवाई गई। शिविर में तीन श्रेणियों के अंतर्गत योगा, व्यायाम, प्राणायाम , खेलकूद, पेंटिंग , क्राफ्ट, मूर्तिकला, संगीत तथा बौद्धिक गतिविधियों के माध्यमों से बच्चों का कौशल विकसित किया जा रहा है।

You might also like