मुस्लिम छींपा समाज ने किया प्रतिभाओ का सम्मान
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवययन)। स्थानीय मुस्लिम छींपा समाज द्वारा रक्तदान शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह एवं श्री राम हॉस्पिटल बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन का आयोजन किया गया। छिंपा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में 70 से ज्यादा ब्लड यूनिट डोनेशन किया गया तथा 80 प्रतिभाओं सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं तथा स्नातक अच्छे अंकों से से उत्तीर्ण करने वाले होनहारों को सम्मानित किया गया। करीब 200 से ज्यादा लोगों को चिकित्ससकी परामर्श दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सदर आसिफ टाक, एडवोकेट सचिव सद्दाम, रमजान टाक, शकील टाक, सलीम भाटी, आरिफ टाक, असलम राव, इकबाल टाक, सदिक भाई, उमरदीन टाक, साजिद टाक, आदिल भाटी, उमरुद्दीन राव आदि ने योगदान दिया।