हिन्दू उत्थान तथा धर्मांतरण के दुश्चक्र को रोकने के लिए प्रयासरत हैं – परिषद

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार का आगमन हुआ। लाडनूं जैन विश्व भारती में आचार्य महाश्रमण का सान्निध्य प्राप्त कर सालासर बालाजी का दर्शन कर सरदारशहर आचार्य महाप्रज्ञ की समाधि व इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर के दर्शन करने जाते समय आलोक कुमार स्थानीय संकटमोचन बालाजी मंदिर स्थित विनोद डागा के घर अल्प प्रवास के लिए रुके। इस दौरान उनके साथ विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम साथ रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा व पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने भी स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। अयोध्या राम मंदिर केस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुविख्यात महाधिवक्ता परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि- सम्पूर्ण विश्व में हिन्दुओं की घटती हुई आबादी चिंता का विषय है। हिन्दू उत्थान तथा धर्मांतरण के दुश्चक्र को रोकने के लिए परिषद ने हर तरह से कमर कस रखी है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही भारत में भाजपा शासित सभी प्रदेशों में यूनिवर्सल सिविल कोड लागू होगा। इसके बाद न चाहे कोई किसी भी धर्म का हो उसे एक पत्नी धर्म निभाना होगा। तलाक भी कोर्ट में निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी करके ही दिए जा सकेंगे। धर्मांतरण करने से पहले भी नोटिस देना होगा जिसमें प्रशासन के साथ साथ परिजनों को भी जानकारी देनी आवश्यक होगी। आंध्र प्रदेश और राजस्थान में भी परिषद के प्रयासों से स्थानीय निकाय चुनावों में दो से अधिक संतानों वाले व्यक्ति को सहभागिता में छूट दिया जाना तथा राजस्थानी भाषा को शिक्षा हेतु शामिल करना भी संगठन के प्रयासों से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि – संगठन के सुझाव से बंगाल से आ रहे अवैध घुसपैठियों की रोकथाम के लिए बी एस एफ को बॉर्डर क्षेत्र की भूमि तारबंदी हेतु देना भी देश की आंतरिक सुरक्षा हेतु मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष लिट्टू कल्पना कांत, ललित आंचलिया, सुधीर गुप्ता, एडवोकेट कविता बरडिया, बाबूलाल गोल्छा, राजकुमार महर्षि, जगदेव सांखोलिया, रामदेव चंदनिया, अनिल लाटा, राजेंद्र प्रसाद चांदगोठिया, महावीर महर्षि, अर्जुन सिंह फ्रांसा, दीनदयाल पारीक, हैमेन्त सारस्वत, कन्हैया लाल मिश्र, रामचंद्र खटीक, दौलतराम खटीक, बछराज सोनी, जगदीश भूत सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे।

You might also like