पूर्णाहुति के साथ राम महायज्ञ का हुआ समापन
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। सरगोठ गांव के गणपति धाम स्थित गणपतेश्वर गौशाला परिसर में चल रहे नौ दिवसीय 21 कुण्डात्मक मानव कल्याणार्थ भव्य राम महायज्ञ का सोमवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। यज्ञ के अंतिम दिन यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, खंडेला विधायक सुभाष मील, डॉ. माधव सिंह, छुट्टन यादव सहित अनेक लोगों ने यज्ञ में शामिल होकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
यज्ञ कर्ता प्रयागदास महाराज ने बताया कि यज्ञ आचार्य संदीप शर्मा के नेतृत्व में राम मंत्र की 9 लाख आहुतियां दी गईं। प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक संतों के प्रवचन, राम कथा और मद्भागवत कथा का आयोजन किया गया, जिससे धाम का पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सरगोठ सहित आसपास के गांवों के हजारों लोग यज्ञ में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान जोहड़ादास आश्रम महरोली के राममूर्तिदास महाराज, रघुनाथ धाम खेजरोली के राघवदास महाराज, राम टेकड़ी धाम लिसाड़ियां के महात्यागी बालकदास महाराज, यज्ञ संरक्षक गणपति धाम सरगोठ के दौलतदास महाराज, हुनतपुरा धाम के संत बालानंद मठ पीठाधीश्वर महंत महावीरदास महाराज, मुकुंददास महाराज सुरत (गुजरात), शत्रुघ्नदास महाराज महरोली, महामंडलेश्वर रामसेवकदास महाराज सहित अनेक संत-महात्मा यज्ञ में शामिल हुए।
इस दौरान पंडित जितेंद्र शर्मा, फूलचंद यादव, गणेशराम लोच्छिब, नन्दाराम यादव, लादूराम मूण्ड, चोथमल जांगिड़, सुरेन्द्र बेनीवाल, गोपाल खातोदिया, सरगोठ प्रशासन के मोहनलाल यादव, शेखर बावलियां, पूरण गढ़वाल, पप्पूराम बूल्डक, दीपचंद यादव, सुभाष लोच्छिब, मुकेश मूण्ड, रोहिताश सैनी, मालीराम कुमावत, जगदीश जांगिड़, भगवान सहाय कुमावत, चोथमल शर्मा सहित अनेक लोगों ने यज्ञ में अपनी सेवाएं दीं।