रेलवे स्टेशन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का भव्य स्वागत

श्रवण सारस्वत 

रींगस (नवयत्न)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर प्रवास के दौरान रींगस रेलवे स्टेशन पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी को दुपट्टा ओढ़ाकर और बाबा श्याम का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

 

स्टेशन पर उपस्थित जनसमूह और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वैश्विक परिस्थितियों और गहराते ऊर्जा संकट पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान को दोहराते हुए कहा, “वर्तमान विश्व परिस्थितियों को देखते हुए देशवासियों को यथासंभव पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करनी चाहिए। इससे न केवल व्यक्तिगत रूप से ईंधन की बचत होगी, बल्कि देश का आयात खर्च भी कम होगा, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।”

 

इस भव्य स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता विष्णु चुलेट जिला उपाध्यक्ष फूलचंद बाजिया, महामंत्री रोशन सितमका, युवा मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश कोरखन्या, एड. दीपक बाजिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता मूलचंद जांगिड़, बंशीधर बाजिया और सुभाष कुमावत सहित अनेकों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You might also like