पश्चिम बंगाल सरकार ने आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष पर मुकदमा चलाने की अनुमति दी
एजेंसी
(नवयत्न)। पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय को मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आधिकारिक आदेश जारी कर निदेशालय को घोष के खिलाफ कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है।