बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी व जेवरात चोरी
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रघुनाथपुरा रोड स्थित मनसा विहार कॉलोनी में रविवार रात्रि को चोरों ने एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर अलमारी से करीब 5 हजार रुपये नकद, चांदी के सिक्के, पायजेब, अंगूठी सहित आभूषण चोरी कर ले गए। मकान मालिक दिलीप कुमार पुत्र चंपालाल लुहार सोमवार को मकान संभालने पहुंचा तो मुख्य गेट व कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 1:03 बजे दो चोर मकान में दाखिल होते दिखाई दिए, जो करीब एक घंटे तक अंदर रहे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।