रेलवे स्टेशन को तीन मालवाहक ट्रॉली भेंट की
श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) । जैन सोसाइटी ट्रस्ट की प्रेरणा से स्वर्गीय कैलादेवी धर्मपत्नी भिवराज भूरा देशनोक की दीक्षा व स्मृति में उनके परिवार द्वारा नोखा रेलवे स्टेशन को तीन मालवाहक ट्रॉली भेंट की गई। ट्रस्ट अध्यक्ष सीकरचंद पींचा ने कहा कि कोई भी यात्री इस मॉल वाहक ट्रॉली आधार कार्ड काउंटर पे जमा देकर इसका उपयोग कर सकता है और भविष्य में भी इस तरह के संसाधन ट्रस्ट द्वारा रेलवे को उपलब्ध कराए जायेंगे। ट्रस्ट के महामंत्री डॉ महेन्द्र संचेती ने बताया कि सोसाइटी की प्रेरणा से कुल 8 ट्रॉली व 3 व्हील चेयर रेलवे स्टेशन को आज तक सुपुर्द की गई। इस मौके पर जैन सोसाइटी ट्रस्ट के अध्यक्ष सीकरचंद पींचा महासचिव डॉ महेन्द्र संचेती, पूर्व पालिकाध्यक्ष हनुमान पींचा बाबूलाल कांकरिया, टीकमचंद बुच्चा, मोतीलाल डागा, आसकरण सेठिया, मोहनलाल चोपड़ा , अशोक बैद, दिनेश बैद, प्रकाश लुनिया, पारसमल गोलछा, विजयराज पारख, दीपचंद लुणावत, मनोज डागा, ओमप्रकाश कुंभट, भंवरलाल बुच्चा, राकेश पींचा, विनोद बरडिया, पीयूष रांका, अशोक बैद, राकेश बोथरा, निर्मल चोपड़ा, स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार सहित समस्त रेलवे स्टाफ आदि उपस्थित थे।