5 हजार का इनामी एवं टॉप 10 वांछित अपराधी गिरफ्तार
निसं
चूरू (नवयत्न)। एरिया डोमिनेशन अभियान में चूरू की रतननगर थाना पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए वृत्त स्तर के टॉप 10 वांछित अपराधियों में शामिल 5000 के इनामी आरोपी उदयपुर निवासी मुकेश सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। रतननगर थाना अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि साल 2023 के शराब तस्करी के प्रकरण में उदयपुर निवासी मुकेश सिंह की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। थानाधिकारी ने बताया की पुलिस मुख्यालय की ओर से एवं चूरू एसपी निश्चय प्रसाद के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए गए एरिया डोमिनेशन अभियान में फरार आरोपी मुकेश सिंह पर चूरू पुलिस ने 5 हजार का इनाम घोषित कर रखा था, जिसे थानाधिकारी सुभाषचंद्र की अगुवाई में टीम ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।