दर्दनाक हादसा : चाय बनाते समय युवक आया आग की चपेट में, उपचार के दौरान मौत

निसं
पिलानी (नवयत्न) । कस्बे में सिलेंडर लीकेज से लगी आग में 33 वर्षीय जितेंद्र नायक उर्फ जीतू की उपचार के दोरान मौत हो गई। जितेन्द्र का जयपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा था जहां उस की गुरूवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कस्बे के त्रीवेणी प्याऊ के पास का रहने वाला 33 वर्षीय जितेंद्र नायक उर्फ जीतू बुधवार शाम को अपने घर में चाय बनाने के लिए रसोई में गया था। रसोई में रखा गैस सिलेंडर पहले से लीकेज था। जितेन्द्र ने जैसे ही गैस चूल्हा जलाया तो रसोई में आग लग गई। जितेन्द्र कुछ समझ पाता इससे पहले ही आग की लपटों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दर्दनाक हादसे में जितेन्द्र उर्फ जीतू बुरी तरह झूलस गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर कस्बे के निजी अस्पताल पहुंचाया। जितेन्द्र की हालत गंभीर होने पर उसे रैफर किया गया था। जयपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान जितेन्द्र की गुरूवार को मौत हो गई। जितेन्द्र की मौत की सूचना पर मोहल्ले मे मातम छा गया। जितेंद्र मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीडि़त परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग की है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

You might also like