श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण बाल लीला और गोवर्धन लीला का हुआ वर्णन

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । बागरियावास गांव स्थित मीठी कोठी में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह महोत्सव में सोमवार को श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कथा वाचक पंडित जयगोपाल शास्त्री ने भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। गोपाल सिंह शेखावत ने बताया कि कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद नंद उत्सव, बाल लीलाओं एवं गोवर्धन लीला का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा के दौरान प्रसंगानुसार आकर्षक एवं जीवंत झांकियां सजाई गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा वाचक ने सत्य के मार्ग पर चलने और भक्ति भावना से जीवन को सार्थक बनाने का संदेश दिया। आयोजन समिति के कानसिंह शेखावत एवं प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि कथा महोत्सव के तहत 20 मई को रात्रि 8 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

You might also like