दिव्यांग उम्मेद सिंह को मिली ट्राई साइकिल
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की अजीतसरिया संकल्प सेवा संस्थान में दो साल से पढ़ रहे दिव्यांग उम्मेद सिंह संस्थान में 10 दिनो से संस्थान नहीं आ रहे थे। जब संस्थान के कर्मचारी कविता सोनी द्वारा नहीं आने का कारण पता लगाया, तो उस के घर वालो ने बताया की पुरानी साइकिल टूटने के कारण वह अब संस्थान नहीं आ सकता। संस्थान के सहयोग से तुरंत साइकिल मंगवाकर उम्मेद सिंह व उस के घर वालो को बुला कर उसे साइकिल भेट की। संस्थान कोच दीनदयाल शर्मा ने सभी दिव्यांग बच्चो को स्वस्थ शरीर रखने के लिए अच्छी आदते बताई। संस्थान संचालक कृष्ण मोहन स्वामी ने बताया कि हमारी संस्थान दिव्यांग जनों को निःशुल्क शिक्षा व खेल क्षेत्र में कार्य करती है।